राजधानी शिमला में एक और बड़ा हादसा- लालपानी में स्लाटर हाउस बिल्डिंग गिरी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका

शिमला: प्रदेश में लगातार बारिश का कहर रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। शिमला में पिछले कल समरहिल में हुए दर्दनाक हादसे से लोग अभी तक सदमे में हैं वहीं आज शिमला के कृष्णानगर और विष्णु मंदिर क्षेत्र में बड़ा भूस्खलन हुआ है। करीब छह भवनों के ढहने की सूचना है। वहीं दो से तीन और मकानों को खतरा होने की संभावना जताई जा रही है। भूस्खलन में नगर निगम का स्लॉटर हाउस भी जमींदोज हो गया है।

पार्षद बिट्टू कुमार के अनुसार दो लोग मलबे में दबे हुए हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पहले ही यहां दरारें शुरू हो गई थीं। ऐसे में लोग अपना सामान भी निकल रहे थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed