राजीव गांधी की 75वीं जयंति पर कांग्रेस निकालेगी 'भारत जोड़ो तिरंगा' मार्च

हिमाचल: कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड ने नियुक्त किए विभिन्न ब्लॉकों में अध्यक्ष

शिमला: कांग्रेस सेवादल हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा द्वारा सुदर्शन बबलू (MLA) अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड हिमाचल प्रदेश की अनुशंशा पर निम्नलिखित ब्लॉक पदाधिकारियों को तुरंत प्रभाव से नियुक्त किया गया। ब्लॉक करसोग से लाल चंद शर्मा, धर्मपुर से राकेश कुमार  , बल्ह से पवन कुमार , जोगिन्द्रनगर  से गोपाल सिंह, सिराज से मान सिंह , कुल्लू सदर से हरदयाल सिंह, आनी (कुल्लू) से हरी राम, नैना देवी ( बिलासपुर ) से पदम् देव , बैजनाथ से सोनू कुमार  डलहौज़ी ( चम्बा ) से समन कुमार को सेवादल यंग ब्रिगेड ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।   अनुराग शर्मा  ने कहा कि ये सभी पदाधिकारी कांग्रेस सेवादल व्  कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और हिमाचल प्रदेश सरकार कि जन कल्याणकारी नीतिओं से समय समय पर लोगों को अवगत करवाएंगे।  सुदर्शन बबलू (MLA) अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड हिमाचल प्रदेश  इन  नियुक्तियों के लिए धन्यवाद किया तथा कहा कि इनके बनने से सेवादल और मजबूत होगा तथा पूरे सेवादल परिवार  ने इसमें अपनी खुशी जाहिर की और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed