शिमला : ढली में भूस्खलन होने से दो वाहन क्षतिग्रस्त

शिमला: राजधानी शिमला के उपनगर ढली में बुधवार सुबह सब्जी मंडी-ढींगूधार पर भूस्खलन हुआ।जिससे डंगे का मलबा निचली ओर स्थित किसान भवन की पहली मंजिल पर बने कमरे के अंदर आ गया। साथ ही भवन की निचली मंजिल पर बनी पार्किंग में खड़ी तीन गाड़ियां भी मलबे में दब गई। जानकारी अनुसार सुबह करीब 10 बजे से ही यहां डंगे से पत्थर गिरने शुरू हो गए थे। इसके बाद करीब 10:20 बजे आधी सड़क डंगे समेत ढह गई। स्थानीय पार्षद कमलेश मेहता ने बताया कि सब्जी मंडी के पास पिछले महीने हुए भूस्खलन के चलते यह सड़क पहले ही वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। अब किसान भवन के पास इसी सड़क का पुराना डंगा धंस गया। डंगा ढहने के साथ ही अब यहां भूस्खलन भी शुरू हो गया है। बारिश के कारण मलबा गिरने के खतरे को देखते हुए पुलिस ने इस जगह को खाली करवा दिया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed