ताज़ा समाचार

हमीरपुर: नेरी कालेज के विद्यार्थियों के टूर की व्यवस्थाओं के लिए टेंडर अब 2 दिसंबर तक

हमीरपुर :औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के विद्यार्थियों के 4 अलग-अलग गु्रपों के जनवरी में होने वाले 15-15 दिनों के टूर के लिए वाहनों और अन्य सभी व्यवस्थाओं हेतु टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों से आमंत्रित निविदाओं की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 2 दिसंबर दोपहर 2 बजे तक कर दी गई है।

महाविद्यालय के डीन डॉ. सतीश कुमार भारद्वाज ने बताया कि पहले गु्रप का टूर 10 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 99 विद्यार्थी और 2 शिक्षक शामिल होंगे। दूसरे ग्रुप का टूर 17 से 31 जनवरी तक होगा, जिसमें लगभग 87 विद्यार्थी और 2 शिक्षक होंगे। तीसरे ग्रुप में 86 विद्यार्थियों एवं 2 शिक्षकों का टूर 15 से 29 जनवरी और चौथे ग्रुप में 79 विद्यार्थियों एवं 2 शिक्षकों का टूर 13 से 27 जनवरी तक होगा। डीन ने बताया कि 2 दिसंबर दोपहर 2 बजे तक प्राप्त निविदाओं को इसी दिन 3 बजे खोल दिया जाएगा।

निविदा फार्म और अन्य जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट वाईएसपीयूनिवर्सिटी.एसी.इन yspuniversity.ac.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। ।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed