प्रदेश में मौसम के फिर बिगड़ने की संभावना

कुल्लू: जाबन क्षेत्र में बादल फटने से भारी नुकसान

कुल्लू: कुल्लू के आनी के जाबन क्षेत्र में शुक्रवार रात को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। देर रात आनी बाजार के पास से गुजर रही देहुरी खड्ड के किनारे बसे लोगों के घर खाली करवाए गए। बाढ़ से इलाके के खेत और बगीचे नष्ट हो गए हैं। आसपास की सभी सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कुल्लू के सैंज के जतेहड़ गांव में पहाड़ी में भूस्खलन से तीन परिवारों को घर छोड़कर प्राइमरी स्कूल में शरण लेनी पड़ी है।

पार्वती घाटी के मलाणा विद्युत परियोजना-दो के डैम से पानी फिर ओवरफ्लो होने लगा है। शनिवार को मलाणा प्रोजेक्ट दो के डैम के बंद पड़े गेट को खोलने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed