नालागढ़ : कालूझिंडा में गैंगस्टर व पुलिस की मुठभेड़

कांगड़ा: बहन की शादी में चलाई गोली, भाई गंभीर घायल

कांगड़ा: कांगड़ा जिले के थाना देहरा के तहत ग्राम पंचायत लग बलियाना में सोमवार रात को बहन की शादी में मिलनी रस्म के दौरान भाई ने बंदूक से हवा में फायर कर दिया। दूसरा फायर करते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और छर्रे चचेरे भाई के कंधों पर लग गए जिससे वह गंभीर तौर पर घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल देहरा ले गए। जहां से उसे टांडा और फिर पीजीआई रैफर कर दिया गया है। जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल युवक की पहचान सुरेश कुमार के तौर पर हुई है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed