शिमला: कुमारसैन के सैंज में 22 जून को स्थापित होगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

शिमला: जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया है कि 22 जून  को पूर्व मुख्यमंत्री आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कुमारसैन के सैंज में  सुबह 10 बजे उनकी प्रतिमा का अनावरण  किया जाएगा। इस दौरान वीरभद्र सिंह ने वर्ष 2002  एक पीपल का पौधा भी रोपा था,और इस क्षेत्र से आते जाते इसपर जल चढ़ाया करते थे।  इस लिये इस जगह को उनकी इस प्रतिमा के लिए चुना गया है। इसके उपरांत कुमारसैन में  इस कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा। इसके अलावा महिला रसाकस्सी, लोक नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

अतुल शर्मा जो हिमायलन वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष भी है  ने कहा कि प्रदेश के विकास में वीरभद्र सिंह के योगदान को कभी नही भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की याद में उनकी प्रतिमा को हिमायलन  वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बनवाया गया हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का सेंज क्षेत्र से विशेष लगाव था इसलिए उनकी याद में उनकी यह प्रतिमा यहां स्थापित की जा रही हैं।

अतुल शर्मा ने बताया इस कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह  वशिष्ठ अतिथि,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेषअतिथि,सम्मानित अतिथि ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर व रामपुर के विधायक नंद लाल होंगे। इसके अतिरिक्त अन्य पार्टी नेताओं व पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed