मण्डी: बड़ा देव कमरूनाग के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 9 घायल

मण्डी: मण्डी के सुंदरनगर के डैहर में फोरलेन पर बुधवार रात बड़ा देव कमरूनाग के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप कोट गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर पलट गई। घटना वीरवार रात करीब 12 बजे हुई। हादसे में जीप में सवार पथकन गांव निवासी नौ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए डैहर स्थित नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद 5 घायलों को घर भेज दिया गया, जबकि 4 घायलों को नेरचौक स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों की शिनाख्त साहिल ठाकुर (चालक) पुत्र संजीव कुमार, व्यासा देवी (35) पत्नी संजय कुमार, रीना देवी(35) पत्नी प्रकाश चंद, निर्मला देवी (52) पत्नी बालक राम, माया देवी (54) पत्नी चमन लाल, प्यार चंद (50) पुत्र टटू राम, व्यासा देवी (47) पत्नी प्यार चंद, वर्षा देवी (26) पत्नी सतीश कुमार और बालक राम (50) पुत्र टटू राम के रूप में हुई है।

सभी घायल डैहर तहसील के पथखन गांव के रहने वाले है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस थाना सुंदरनगर में जीप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed