शिमला: रोहड़ू में ब्रेक फेल होने से पहाड़ी से टकराई HRTC बस, कई यात्री घायल

शिमला : शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में तांगणू से चिड़गांव आ रही एचआरटीसी की बस शुक्रवार सुबह ब्रेक फेल होने के बाद पहाड़ी से टकरा गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार परिवहन निगम की बस (एचपी 10ए 6851) शुक्रवार सुबह 7:00 बजे तांगणू से चिड़गांव के लिए जा रही थी। धमवाड़ी से करीब दो किलोमीटर पहले अडकूनी घाट नामक स्थान पर बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सवारियों को आगाह किया। कुछ दूरी पर उसने बस को पहाड़ी के साथ टकरा कर रोका। बस के पहाड़ी से टकराने के बाद लोगों को हल्की चोंटे आई है।

बस में सवार 56 यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) संदासू लाया गया। यहां से 20 घायलों की ज्यादा चोट देखते हुए उन्हें रोहड़ू अस्पताल रेफर किया गया, जबकि 36 यात्रियों को मामूली चोटें आई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद संदासू CHC से छुट्टी दे दी गई है। उधर, परिवहन निगम के कार्यकारी बस अड्डा प्रभारी चिड़गांव विमलेश ने बताया कि चालक की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed