कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची शिमला

शिमला: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वीरवार को शिमला पहुंचीं। एक सप्ताह तक उनका शिमला में रुकने का कार्यक्रम है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी उनसे मुलाकात कर सकते हैं।  शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रियंका गांधी शिमला से ही नजर रखेंगी। दो-तीन दिन में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के भी शिमला आने की अटकलें हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed