भाजपा धन बल से शिमला नगर निगम चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही – प्रतिभा सिंह

शिमला: कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिमला नगर की घोर उपेक्षा हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिमला शहर को मिली केद्रीय योजनाओं को भी सही ढंग से कार्यन्वित नहीं कर पाई। शिमला शहर की अव्यवस्थाओं के लिये भाजपा पूरी तरह जिम्मेवार है।

 प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह धन बल से शिमला नगर निगम चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा के किसी भी धनबल के प्रलोभन से आगाह करते हुए कहा कि वह इस पर कड़ी नजर रखें। 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिमला नगर निगम में कांग्रेस का आना तय है। उन्होंने कहा कि लोग अब भाजपा के किसी भी झांसे में आने वाले नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में शिमला शहर के लिये जो वादे किए हैं वह हर हाल में पूरे होंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ कार्य करने को कहा जिससे सगंठन मजबूती से आगे बढ़ सकें।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed