शिमला MC चुनाव: टूटीकंडी से कांग्रेस प्रत्याशी उमा कौशल उतरीं चुनावी मैदान में, किया प्रचार शुरू

शिमला: शिमला नगर निगम चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस और भाजपा पूरी ताकत झोंकने में जुटी है। चुनाव प्रचार 30 अप्रैल को थम जाएगा। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के आज देर शाम या कल तक प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने की उम्मीद है। वहीं कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव में उम्मीदवारों की पहली और दूसरी सूची जारी कर दी है। ऐसे में प्रत्याशी वोट लेने के लिए घर-घर प्रचार में जुट गये हैं।
नगर निगम के वार्ड टूटीकंडी-10 की कांग्रेस प्रत्याशी उमा कौशल आज अपने समर्थकों के साथ प्रचार में उतरीं। उमा कौशल आनंद कौशल की पत्नी हैं जो पूर्व में पार्षद रहे हैं। शिमला नगर निगम का पहला चुनाव 1986 में हुआ। पहली बार कांग्रेस पार्षद आनंद कौशल के बड़े भाई स्व.अमर सिंह कौशल चुनावी मैदान में उतरे और 2 बार टूटीकंडी वार्ड में पार्षद रहे। उनकी मृत्यु के बाद उनके छोटे भाई आनंद कौशल पार्षद रहे। ऊमा कौशल तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं जबकि 5 बार आनंद कौशल पार्षद रह चुके हैं। तब से लेकर टूटीकंडी कांग्रेस का अब तक गढ़ रहा है। ऐसे में टूटीकंडी के कांग्रेस समर्थकों को वर्तमान में यहां से पार्षद रहे आनंद कौशल के मेयर बनने की उम्मीद थी लेकिन इस बार यह वार्ड महिला के लिए रिजर्व है और उनकी पत्नी चुनावी मैदान में उतरीं हैं। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार भाजपा टूटीकंडी से अपनी किस उम्मदीवार को कांग्रेस की उम्मदीवार की टक्कर में उतराती है।
इस बार शिमला नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed