देश व प्रदेश की मंडियों में हिमाचल के रॉयल सेब की डिमांड बढ़ी

हिमाचल : प्रदेश में सेब वजन के हिसाब से बिकेगा…

हिमाचल: प्रदेश की मंडियों में सेब और अन्य फल बेचने से पहले बागवानों को अपने घरों में तैयार फसल का वजन करना होगा। बागवान को पेटी पर परमानेंट मार्कर से मार्क के साथ पेटी पर सेब का वजन लिखना अनिवार्य होगा। बागवान पेटी पर 24 किलो तक ही सेब भर सकेंगे। मंडी में सेब के वजन को लेकर कोई विवाद उठा तो मौके पर उप समिति इसे सुलझाएगी। इस संबंध में कृषि सचिव ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। बागवान यूनिवर्सल, टेलीस्कोपिक कार्टन के अलावा प्लास्टिक क्रेट में भी पैक कर सेब मंडियों में बेच सकेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed