मुख्यमंत्री के खिलाफ बौखलाहट में आकर बयान बाजी कर रहे जयराम और अन्य भाजपा नेता : बलदेव ठाकुर

शिमला: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बलदेव ठाकुर ने भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के अन्य मंत्रियों के खिलाफ आये दिन की जा रही बयान बाजी पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम एवम अन्य भाजपा नेता मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से बौखला गए हैं और आये दिन  वर्तमान मुख्यमंत्री के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।
बलदेव ठाकुर ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आकंठ मे डूबी रही। युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर असंख्य घोटाले अब उजागर हो रहे हैं पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला और अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड हमीरपुर के पेपर लीक मामला सबके सामने हैं। जेओआईटी के अभ्यर्थी जिनको 2 साल से परिणाम का इंतजार है भाजपा की गलत और भ्रष्ट नीतियों की वजह से आज वो मामला भी न्यायालय में है इसी तरह प्रदेश के अन्दर सरकार का कोई ही विभाग बचा हो जिसमें भ्रष्टाचार न हुआ हो ।
  बलदेव ठाकुर ने बताया कि भाजपा शासन में  प्रदेश के वन विभाग में ही कई करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है और उस समय कई अधिकारियों पर जांच भी बिठाई किन्तु जब अधिकारी जांच में दोषी पाए गए तो जांच की फाइलें जानबूझकर  ठंडे बस्ते में डाल दी गयी ताकि दोषियों को बचाया जाए।
बलदेव ठाकुर ने आरोप लगाया कि जयराम सरकार के समय ही नगरोटा सुरिया मे एंटरपटेशन सेंटर की इमारत में भी घोटाला हुआ इस इमारत मे भी वन विभाग का करोड़ो रुपया खर्च किया गया और जब उसकी जांच हुई तो एक बड़े अधिकारी को बचाने में भी भाजपा सरकार ने वो जांच बन्द करवा दी।
बलदेव ठाकुर ने बताया कि कुफरी जू पार्क में भी भाजपा शासन में लाखों का घोलमाल हुआ और 20 दिन के भीतर एक ही ठेकेदार को एक बड़ा काम चार हिस्सों मे बांटकर टेंडर दे दिया गया।
बलदेव ठाकुर ने बताया कि शिमला के कनलोग मे जो पार्क वन विभाग द्वारा बनाया गया उसमे भी करोड़ो का घोलमाल हुआ है और जब उस समय काँग्रेस के विधायक अनिरुद्ध सिंह ने इस पार्क में हो  रहे सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सदन में उठाया और खर्च का ब्यौरा सदन में मांगा तो भाजपा के मंत्री ने झुठे आंकड़े पेश कर दिए। बलदेव ने कहा कि कैम्पा प्रोजेक्ट का पैसा भाजपा शासन काल में उन जगहों पर खर्च किया गया जंहा नियमानुसार ये पैसा खर्च नहीं हो सकता था ।मुख्यमंत्री आवास में उस समय वन विभाग के पैसों से नवग्रह वाटिका का निर्माण कर सरकारी पैसों पर चपत लगाई गई  बहुत से विभाग ऐसे हैं जिनमें भाजपा के पदाधिकारियों को अवैध तरीके से ज्यादा दरों पर सप्लाई आर्डर ऊंची दरों पर देकर लाखों की चपत सरकारी खजाने को लगाई गई।
   बलदेव ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश को बिल्कुल कंगाल करके सता से बाहर हो गयी है और जो पैसा जनता के विकास योजनाओं पर लगना चाहिए था वो भाजपा के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने अपने ऐशो आराम पर खर्च किया। लगभग 11 सौ करोड़ कर्मचारियों का एरियर भाजपा सरकार ने नहीं दिया,जबकि हर महीने कर्ज पे कर्ज जयराम लेते रहे और आज स्थिति ये है कि प्रदेश 75  हजार करोड़ के कर्जे मे डूब गया है।

बलदेव ठाकुर ने कहा कि अगर सूचना के अधिकार से ये मालूम किया जाए कि जिस चीज के लिए ये हजारों करोड़ का कर्ज जयराम सरकार ने लिया तो एक भी आंकड़ा सही नहीं पाया जाएगा। कर्मचारियों को जयराम की सरकार छोटी छोटी बातों पर प्रताड़ित करती रही उन पर झूठे केस बनाये गए जब कर्मचारी ओपीएस की मांग को लेकर जयराम के पास मिलने विधानसभा पंहुचे तो उन पर डंडे बरसाए गए और कुछ कर्मचारियों का दूर दराज इलाको में तबादला कर दिया गया। अब जब भाजपा के हाथ से सत्ता छीनी तो बौखलाहट मे आये दिन वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कोस रहे हैं ।
बलदेव ठाकुर ने बताया वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने दो माह के कार्यकाल में जनहित में जो दमदार फैसले लिए हैं जयराम पूरे पांच वर्ष में नहीं ले सके। बलदेव ठाकुर ने कहा कि जयराम व उनके मंत्रियों को अपने कार्यकाल में की गई गलतियों का पश्चाताप करना चाहिए और वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू द्वारा किये जा रहे जनहितैषी कार्यो से सबक लेना चाहिए।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed