"नई राहें नई मंजिलें" के अन्तर्गत राज्य में होंगे नौ पर्यटन सर्किट

हिमाचल: पर्यटन निगम के होटलों में बुकिंग पर 20 फीसदी छूट…

हिमाचल: प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों को नए साल निगम के होटलों में कमरों की बुकिंग पर 20 फीसदी छूट दे रही है। सैलानियों के लिए निगम ने 14 मार्च तक सभी करीब 50 इकाइयों में विशेष विंटर डिस्काउंट देने का निर्णय लिया है। इस पैकेज के तहत टूरिस्ट अपनी पसंद के किसी भी HPTDC होटल में रूम बुक कर सकते हैं।

शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली, चंबा सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में स्थित निगम के होटलों में छूट की सुविधा मिलेगी। कमरों की बुकिंग करवाने के लिए सैलानियों को पर्यटन निगम की वेबसाइट पर सभी होटलों की रेट लिस्ट के साथ जानकारी मिलेगी। निगम ने इस बाबत वेबसाइट को अपडेट कर दिया है। खाने-पीने के सामान पर छूट नहीं मिलेगी।

 पर्यटन निगम के महाप्रबंधक अश्वनी सोनी ने बताया कि प्रदेश में नए साल के बाद भी सैलानियों की भीड़ है। बर्फबारी की उम्मीद  में पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed