राहुल गांधी से ईडी दफ्तर में पूछताछ जारी..

शिमला: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेशनल हेराल्डमामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए और जांच एजेंसी द्वारा उनसे करीब तीन घंटे पूछताछ की गई। पहले दौर की पूछताछ के बाद लंच ब्रेक में राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी से मिलने गंगा राम अस्पताल गए जहां वे भर्ती हैं। अधिकारियों ने बताया कि राहुल गांधी सुबह करीब 11.10 बजे एपेजी अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी के मुख्यालय पहुंचे थे और करीब ढाई बजे ईडी दफ्तर से बाहर निकले। इसके अलावा पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को करीब एक किलोमीटर दूर ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा देशभर में ईडी कार्यालयों के बाहर राहुल गांधी की पेशी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

बता दें कि राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के लिए उनकी बहन प्रियंका गांधी उनके आवास पहुंची। यहां दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद प्रियंका और राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय के लिए रवाना हुए। वहीं, राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किए। जिसके बाद पुलिस ने कई जगहों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed