अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए अनुसूचित जाति आयोग का होगा जल्द गठन: मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए अनुसूचितजाति आयोग का जल्द गठन किया जाएगा। इसके लिए राज्य विधानसभा में पहले कानून पारित करना होगा उसी के बाद इसका गठन किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में डा. भीम राव अम्बेडकर की 125वीं वर्षगांठ समारोह के अवसर पर कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश भर से आये सदस्यों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने संविधान रचिता डा. अम्बेडकर के सपनों को साकार करने की दिशा में कारगर कदम उठायें हैं। उन्होंनें कहा कि प्रदेश सरकार ने अनूसूचित जाति वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। उन्होंनें कहा कि प्रदेश में आज रूडीवादीयां खत्म हो रही है। समाज में आपसी भाईचारा बढ रहा है और वह दिन दूर नही होगा जब लोग एक-दूसरे की जात-पात को नही पुछेगें। उन्होंनें कहा कि यह सब कांग्रेस सरकार के प्रयासों से ही सम्भव हो पाया है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के उपेक्षित वर्गो के लिए उनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की। उन्होंनें कहा कि प्रदेश में भू-सूधार कानून कडाई से लागू किया गया और भूमिहिन काश्तकारों को जमीन का मालिक बनाया गया। उन्होंनें कहा कि प्रदेश में कोई भी आवास के बैगर न रहे इसके लिए आवास निर्माण को जमीन दी जा रही है। उन्होंनें कहा कि जब समाज संगठित होगा तभी प्रदेश व देश आगे बढेगा और हम समद्ध होगें।

इससे पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष के.राजू ने कहा कि आज देश में भाजपा समाज में जात-पात के नाम पर खाई पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंनें कहा कि बाबा भीम राव अम्बेडकर ने संविधान में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण का जो प्रावधान किया था उसे भाजपा खत्म करना चाहती है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव ही दलित के उत्थान के लिए कार्य किया है, जबकि भाजपा इसके विपरित कार्य करती है। उन्होंनें शिमला में आयोजित अनुसूचित जाति विभाग के इस सफल आयोजन के लिए प्रदेश कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को इस समारोह में शामिल होने के लिए बधाई दी।

सांसद कुमरी शैलजा ने इस अवसर पर भाजपा पर आरोप लगया कि वह संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंनें कहा कि भाजपा का एक छूपा हुआ ऐजैण्डा है जिसे वह लागू कर रही है। भाजपा झूठ बोल कर केन्द्रिय सत्ता पर आई और आज लागों को गुमराह कर रही है। उन्होंनें कहा कि भाजपा के इस राज में देश में मंहगाई बढ रही है और प्रधानमंत्री विदेशी यात्राओं में मस्त हैं।

एक दिवसीय इस राज्य स्तरीय अधिवेशन की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने की और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सह-प्रभारी हिमाचल कांग्रेस राजा राम पाल सिंह, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, सांसद कुमारी शैलजा, अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चैयरमैन के. राजू, सहकारिता मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, गीता नेगी, बीरू राम, महासचिव हरभरजन सिंह भज्जी, विनोद सुल्तानपूरी, सचिव अमित नन्दा, सीपीएस मनसा राम, नन्द लाल, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुरेश कुमार, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, चैयरमैन, टेक चन्द डोगरा, प्रकाश करड विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस एक दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह में पूरे प्रदेश से अनुसूचित जाति विभाग से सम्बधित ब्लॉक, जिला, प्रदेश से लगभग 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *