मुख्यमंत्री ने आपदा जागरूकता रैली को किया रवाना

शिमला: राज्य सरकार प्रदेश में आपदाओं से निपटने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रया बल के गठन पर विचार कर रही है। यह जानकारी आज मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय आपदा रिडकशन दिवस के अवसर पर शहर के 27 स्कूलों और 4 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की रैली को ओक ओवर से रवाना करने से पूर्व दी। यह रैली ऐतिहासिक रिज़ मैदान में समाप्त हुई।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार को प्रदेश आपदा परिस्थितियों के मद्देनज़र राज्य में आपदा प्रतिक्रिया बल के गठन के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि आपदा के किसी भी घटना के समय सभी लोगों को मिलजुल कर कार्य करना चाहिए, ताकि आपदा के बाद उसके प्रभाव को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदा से निपटने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनज़र राज्य का अपना आपदा प्रतिक्रिया बल होना चाहिए, ताकि आपदा के समय बिना किसी समय बर्बाद किए लोगों को तुरंत राहत पहुंचाई जा सके। यूएनडीपी के कंट्री उप निदेशक मरीना वाल्टर, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कमल किशोर, विशेष सचिव राजस्व डी.डी. शर्मा, पुलिस अधीक्षक शिमला डी.डब्ल्यू नेगी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *