कई बीमारियों होगी समाप्त और कई राशियों पर शुभ होगा गुरु पूर्णिमा पर "चन्द्र ग्रहण" : कालयोगी आचार्य महिंद्र कृष्ण शर्मा

चंद्र ग्रहण आज रात 10:37 पर शुरू

आज पौष पूर्णिमा (10 जनवरी 2020 शुक्रवार) की रात साल 2020 का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। इस ग्रहण का कोई अशुभ प्रभाव नहीं होगा। उप छाया ग्रहण को मलिन ग्रहण भी कहते हैं। यह चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को रात 10:37 बजे शुरू होगा और रात 2:42 तक रहेगा। यानी यह ग्रहण चार घंटे से ज्यादा देर तक रहेगा। इस ग्रहण से किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस ग्रहण में न तो सूतक लगता है और न ही इसका प्रभाव देखने को मिलता है।

इस ग्रहण में नहीं लगेगा सूतक: बाकी  ग्रहण की तरह इस ग्रहण में सूतक नहीं लगेगा क्योंकि चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पूरी तरह से नहीं पड़ेगी। आमतौर पर देखा जाता है कि चंद्र या सूर्य ग्रहण होने के बारह घंटे पहले सूतक काल लगता है। सूतक काल में शुभ काम करना मना होता लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। ग्रहण काल को छोड़कर आप अपने बाकी के काम रोज की तरह ही कर सकते हैं। लेकिन ग्रहण काल में कुछ बातें ध्यान रखना जरूरी होगा।

एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश भाग, दक्षिण अमेरिका में पूर्व, प्रशांत, हिंद महासागर, अटलांटिक और आर्कटिक में 10 जनवरी का द्रग्रहण देखा जा सकता है।

ग्रहण के दौरान ध्यान रखें ये बातें: ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए। ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करना चाहिए या नाम का जाप करना चाहिए। अगले दिन आराम से स्नान-दान कर सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *