भाई दूज या भैया दूज का त्योहार भाई-बहन के अपार प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने भाइयों को घर पर आमंत्रित कर उन्हें तिलक लगाकर भोजन कराती हैं। वहीं, एक ही घर में रहने वाले भाई-बहन इस दिन साथ बैठकर खाना खाते हैं।
हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है। दीपावली के दो दिन बाद भैया दूज आता है। इस बार भाई दूज या यम द्वितीया 29 अक्टूबर को है।
- भाई दूज तिलक मुहूर्त – दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से दोपहर 3 बजकर 23 मिनट तक (29 अक्टूबर 2019)
- द्वितीय तिथि प्रारंभ – शाम 6 बजकर 13 मिनट से (29 अक्टूबर 2019)
- द्वितीय तिथि समाप्त – दोपहर 3 बजकर 47 मिनट तक (30 अक्टूबर 2019)