पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हाल जानने PGI पहुंचे पंडित सुखराम

  • विक्रमादित्य ने अपने फेसबुक अकाऊंट पर शेयर की तस्वीरें

शिमला: पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे। कांग्रेस विधायक व वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक अकाऊंट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की एक-दूसरे से बातचीत की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री को सोमवार को पीजीआई से छुट्टी दी जा सकती है।  पंडित सुखराम ने पीजीआई में जाकर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना की।

बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री को फेफड़ों में इन्फैक्शन और सांस लेने में दिक्कत के चलते आईजीएमसी शिमला लाया गया था। यहां जांच-पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने की सलाह दी थी। इसके बाद वीरभद्र सिंह की सेहत में सुधार न होता देख अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया था।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *