राजभवन से कलराज मिश्र की विदाई, हुए दिल्ली रवाना, 9 सितंबर को राज्यस्थान के नए राज्यपाल के तौर पर लेंगे शपथ

शिमला: हिमाचल के राज्यपाल कलराज मिश्र शनिवार को राजभवन से राजस्थान के लिए रवाना हो गए। शनिवार को राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र के लिए आयोजित विदाई समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत मंत्रिमंडल के सदस्य व प्रदेश सरकार के आला अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मिश्र ने मुख्यमंत्री को वर्तमान प्रयासों के लिए बधाई दी और जनहित के और कामों पर फोकस करने की सलाह दी। नए मनोनीत राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 10 सितंबर को शिमला पहुंचेंगे और 11 को हिमाचल के मुख्य न्यायाधीश राजभवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। राजभवन में नए राज्यपाल के समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्यपाल के रूप में कलराज मिश्र की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल भले ही बहुत कम रहा, परन्तु राज्य के संवैधानिक मुखिया होने व उच्च शासकीय अनुभव के कारण उन्होंने अपना बहुमूल्य योगदान राज्य को दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य के लोगों से विशेष लगाव व प्यार था। जय राम ठाकुर ने कहा कि इससे पहले कलराज मिश्र प्रदेश भाजपा प्रभारी भी रहे हैं और हमेशा ही इन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए हमारा मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि कलराज मिश्र हिमाचल प्रदेश के लिए नए नहीं थे, उन्होंने राज्य प्रभारी के रूप में प्रदेश के अनेक दौरे किए हैं।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *