मंडी : खराब मौसम के चलते प्रियंका गांधी वाड्रा का सुंदरनगर दौरा रद्द

सुंदरनगर : प्रियंका गांधी की चुनावी रैली की तैयारियां पूरी

सुंदरनगर : कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी 14 मई को मंडी संसदीय क्षेत्र के सुंदरनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी और मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्यासी आश्रय शर्मा के पक्ष में लोगो से वोट करने की अपील करेंगी। प्रियंका गांधी जवाहर पार्क में कल सुबह 11 बजे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी, जिसमें मंडी संसदीय क्षेत्र के लगभग 25,000 हजार लोग भाग लेंगे। सोमवार को पूर्व सी.पी.एस. सोहन लाल ठाकुर ने कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के साथ रैली स्थल का जायजा लिया।

रैली के दौरान सुरक्षा के लिए जहां एस.पी.जी. ने मोर्चा संभाल लिया है, वहीं मंडी पुलिस के 500 पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। इस दौरान वी.आई.पी. मूवमैंट को लेकर यातायात रोका जाएगा और रैली के उपरांत सामान्य आवाजाही रहेगी। रैली में शामिल होने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए भी मैप जारी किया गया है। सुंदरनगर डी.एस.पी. तरनजीत सिंह ने कहा कि टै्रफिक कंट्रोल के लिए रैली में शामिल होने वाले वाहनों में मंडी की ओर से आने वाले वाहन हमसफर चौक तक, बिलासपुर की ओर से आने वाले पुंघ में फोरलेन पर तथा डोलधार की ओर से ललित नगर और कपाही की ओर से झील के दायरे में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

सोहन लाल ठाकुर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी राजनितिक तौर पर हिमाचल प्रदेश में पहली बार चुनाव प्रचार करने सुंदरनगर पहुंच रही हैं। इस रैली में मंडी संसदीय क्षेत्र से करीब 30 हजार लोग भाग लेंगे और प्रियंका गांधी को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह 11 बजे प्रियंका हैलीकॉप्टर के माध्यम से पॉलिटैक्नीक कॉलेज के खेल मैदान में पहुंचेंगी, जहां से खुली जीप में रोड शो के माध्यम से जवाहर पार्क पहुंचेंगी और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि उनके दौरे को लेकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *