चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

मंडी : गाड़ी खाई में गिरी, दस लोग घायल

मंडी : मंडी के बसाहीधार में गेहूं की फसल काटने जा रहे लोगों का वाहन (टाटा सूमो) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक मंडी जिले में जोगिंद्रनगर-सरकाघाट रोड पर बसाही के नजदीक टाटा सूमो (HP 28 9246) खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह दस बजे हुए हादसे में चालक सहित दस लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया। यहां से दो गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घायलों में नौ महिलाएं शामिल हैं।
धर्मपुर के कौंसिल गांव की महिलाओं का एक दल बुधवार सुबह जोगिंद्रनगर में अपने रिश्तेदारों के पास गेहूं काटने के लिए जा रहा था। वे सभी एक वाहन में सवार हुए। बसाहीधार के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इसमें सवार नौ महिलाएं घायल हो गईं। हादसे में चालक को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस में जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो महिलाओं को टांडा रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *