ताज़ा समाचार

शिमला: KNH की गायनी OPD शिफ्ट करने का विरोध तेज, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी..

शिमला: कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से गायनी OPD को IGMC शिफ्ट करने के विरोध में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया। समिति ने मांग की कि गायनी OPD को KNH में ही रखा जाए। महिला समिति की सचिव फालमा चौहान ने कहा कि सरकार के इस फैसले से एक राज्य स्तरीय अस्पताल खत्म किया जा रहा है। इससे महिला मरीजों को सुविधा की जगह परेशानी हुई है। आईजीएमसी में महिलाओं की परेशानी कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने गायनी विभाग को वापस के एनएच लाने, वहीं पर महिलाओं के लिए रोबोटिक सर्जरी की सुविधा देने, टेस्टों की दरों में की गई वृद्धि को वापस लेने, केएनएच में आईवीएफ जैसी सुविधा देने और कमला नेहरू अस्पताल में तीसरे चरण के भवन का निर्माण जल्द शुरू कर इस अस्पताल को ही महिलाओं के लिए एक आदर्श अस्पताल के रूप में विकसित करने की मांग की। उन्होंने चेताया कि यदि गायनी ओपीडी को वापस नहीं लाया गया तो अगले माह जनवादी महिला समिति उग्र आंदोलन करेगी। महिलाओं के इस स्वास्थ्य संस्थान के साथ की जा रही छेड़खानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूजा कंवर और सोनिया स्बरवाल ने कहा कि महिला समिति का यह आंदोलन गायनी ओपीडी और विभाग के केएनएच वापस लाने तक जारी रहेगा।  उन्होंने आरोप लगाया कि कई महिलाओं को IGMC में पर्ची कटवाने के बाद इलाज के लिए KNH जाना पड़ रहा है। इससे विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने सरकार से OPD को KNH में ही संचालित करने और महिलाओं को राहत देने की मांग की। 

समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान ने मांग की कि OPD को KNH में ही रखा जाए और अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने 1 अप्रैल 2026 से बढ़ाई गई टेस्ट दरें वापस लेने की मांग भी उठाई। समिति ने कहा कि OPD शिफ्ट होने से गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है। मांगें न मानने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed