ऊना : विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा एएसआई

ऊना: विजिलेंस ने हिमाचल पुलिस के एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार हिमाचल के ऊना दौलतपुर चौक की पुलिस चौकी में तैनात एएसआई को 10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ विजीलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति के पारिवारिक विवाद में मदद करने के लिए एएसआई ने रिश्वत मांगी थी। इसके बाद व्यक्ति ने विजीलेंस को मामले की सूचना दी और जाल बिछाकर काबू किया।

एएसपी विजिलेंस सागर चन्द्र ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दौलतपुर चौक के ही एक व्यक्ति का एक पारिवारिक विवाद था। उसके खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत आई थी और इस शिकायत का निपटारा करने की एवज में एएसआई व्यक्ति से डील कर रहा था। उसके खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत आई थी और इस शिकायत का निपटारा करने की एवज में एएसआई व्यक्ति से डील कर रहा था। उसके खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत आई थी और इस शिकायत का निपटारा करने की एवज में एएसआई व्यक्ति से डील कर रहा था। आरोपी एएसआई को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी एएसआई को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *