कांग्रेस का सरकार बनाने का दावा मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा : अनुराग ठाकुर

हमीरपुर : अनुराग ठाकुर ने लोकसभा चुनावों से पूर्व माता चिंतपूर्णी के दरबार में हाज़िरी लगा कर आशीर्वाद लेकर प्रदेश के ख़ुशिहाली की कामना की। चिंतपूर्णी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनुराग ठाकुर ने इस लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज़ादी के बाद सबसे कम सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद सरकार बनाने के दावे को मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा बताया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि झूठ बोलकर जनता को गुमराह करना कांग्रेस पार्टी के डीएनए में है और इसकी बदौलत ही इन्होंने देश पर इतने लम्बे समय तक राज किया है। मगर अब सूचना क्रांति का दौर है और कांग्रेस द्वारा सुबह बोला गया झूठ शाम तक बेनक़ाब हो जाता। इन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी आज़ादी के बाद हुए सभी चुनावों में सबसे कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी 44 सीटों पर सिमट कर रह गई थी और उसकी हताशा इन चुनावों में साफ़ दिख रही है। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने चुनाव लड़ने से इनकार कर पार्टी का टिकट लौटा रहे हैं। कांग्रेस में अराजकता अपनी चरम पर है और इनकी पार्टी के बड़े नेताओं को खुलेआम बोलना पड़ रहा कि कांग्रेस में गुंडे बदमाशों को संरक्षण दिया जा रहा है। मोदी सरकार के सुशासन और कांग्रेस पार्टी द्वारा झूठ को बढ़ावा और अपराधियों की संरक्षणवादी नीतियों के चलते ये पार्टी दिनों दिन अपना जनाधार खोती जा रही है इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी का सरकार बनाने का दावा मुंगेरीलाल के हसीन सपने से ज़्यादा कुछ नहीं है”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की इससे बुरी स्थिति और क्या होगी कि देश की राजधानी दिल्ली में इन्हें 7 उम्मीदवार ढूढ़ने में नाकों चने चबाने पड़ जा रहे हैं। मोदी सरकार की लोकप्रियता और विश्वसनीयता से विपक्षी खेमे में हड़कम्प मचा हुआ है और अपना खोता जनाधार देखकर इन्होंने गठबंधन कर रास्ता अपना लिया है।मगर ये गठबंधन बनने से पहले ही अपनी ज़मीन खो चुका है।कांग्रेस की झूठे कारनामों के चलते कोई भी पार्टी इसे अपने गठबंधन का हिस्सा नहीं बनाना चाहती है। मोदी सरकार देश को दिए हर ज़ख़्म का बदला लेने में सक्षम है, पहले दुनिया में दो ही देश थे जो अपने जवानों के खून का बदला लेते थे, एक अमेरिका और दूसरा इजरायल इन देशों की सूची में हमारे महान देश भारत का नाम दर्ज कराने का काम मोदी सरकार ने किया है। हम सब एक बदलते भारत के इस स्वर्णिम दौर के गवाह हैं जब पूरा विश्व भारत की इन कार्यवाहियों के समर्थन में खड़ा है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वपटल पर एक नए भारत की परिभाषा गढ़ रहा है। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हाथों में है और इस बात को आज हर देश्वासी महसूस कर रहा है। अपनी सीमाओं पर मज़बूती से डटे रहने की इच्छाशक्ति हो या दूसरे देश में घुस कर आतंकियों का सफ़ाया कर मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्दता देश के सामने रखी है। भारत की सशक्त विदेश नीति के आगे चीन को हार मानना पड़ा और डोकलाम से अपनी सेना हटानी पड़ी। उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा के बाद एयर स्ट्राइक के ज़रिए मोदी सरकार ने दुश्मन देश में घुसकर उसे सबक सिखाया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *