रोहड़ू : पार्किंग बनाने के लिए की गई खुदाई में कार गिरने, से 1 की मौत 2 की हालत गंभीर

रोहड़ू : रोहड़ू बाजार के समीप सड़क के किनारे पार्किंग बनाने के लिए की गई खुदाई में आल्टो कार के गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा सोमवार रात करीब ढाई बजे हुआ। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार के साथ डीडी नाले में सुबह करीब ढाई बजे एक आल्टो कार सड़क से अनियंत्रित होकर पार्किंग के लिए खोदी गई खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार मनीष (36) पुत्र उदय सिंह निवासी गांव करालश तहसील रोहड़ू चला रहा था। हादसे के समय कार में रोहड़ू निवासी आशुतोष और करालश गांव निवासी भोपिंद्र बैठे थे। दुर्घटना के बाद लोगों ने तीनों घायलों को गंभीर हालात में उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।

शिमला जाते समय हादसे में गंभीर रूप से घायल मनीष की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों को आईजीएमसी शिमला में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। मृतक का सिविल अस्पताल रोहड़ू में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने दुर्घटना के मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पुलिस हादसे का कारण चालक की लापरवाही से मान रही है। डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर दिया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *