कांग्रेस ने किए ब्लॉक संयोजक नियुक्त

 शिमला: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मशाला के विभिन्न विभागों के ब्लॉक संयोजकों की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नियुक्ति की है। इसके तहत संजय कपाही को व्यापार विभाग का संयोजक नियुक्त  किया है। इसी तरह प्रदीप चौधरी को अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग, दीपक लौहारवी को अनुसूचित जाति विभाग, राकेश कुमार को अनुसूचित जनजाति विभाग, नताशा कटोच को विधि विभाग, शक्ति चड्डा को मानव अधिकार विभाग, अनुज को आर.टी.आई. विभाग, रामस्वरूप को बुद्धिजीवी विभाग, रघुवीर सिंह को किसान व खेत मजदूर विभाग, बलवीर सैनी को असंगठित कामगार कांग्रेस विभाग, मनीष कुमार को सोशल मीडिया विभाग, रणधीर सिंह राणा खोजबीन विभाग, अनुराग धीमान को खेल, प्रदीप राणा को पेशेवर विभाग, मंजीत सिंह को पंचायती राज विभाग, सरदार जोगिंद्र सिंह को पैंशनर विभाग, कैप्टन अब्दुल अहमद खान को अल्पसंख्यक विभाग, विनोद कुमार को को-ऑप्रेटिव विभाग, नितीश कुमार को डाटा एनालैटिकल विभाग और डा. संजीवन शर्मा को मैडीकल विभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है। पार्टी अध्यक्ष के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानीं जाएंगी।

युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने अक्षित मैनी को धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।  इसके साथ ही पार्टी अध्यक्ष ने जिला कांग्रेस कमेटी देहरा की कार्यकारिणी भी गठित कर दी है। इसके तहत नरदेव कंवर को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त  किया गया है। इसी तरह पुष्पिंद्र ठाकुर, लेखराज कंवर, कर्नल मुनीष कुमार, राजकुमार ठाकुर, अशोक गौतम, संजय धीमान, विरेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, तारा चंद, किरण गुलेरी व हंस राज गुलेरिया को उपाध्यक्ष, सुरेश ठाकुर, राजिंद्र राणा, अमित शर्मा, रामकृष्ण, तिलक राणा, अनीता चौधरी, वीरेंद्र राणा, पूर्ण ठाकुर, कुशल शर्मा, विजय नरयाल और ब्रह्म देव शर्मा को महासचिव तथा विपन शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही राज कुमार, आदर्श कुमार, विजय कुमार, संतोष कुमारी, पंकज कुमार, विनोद ठाकुर, जगदीश चंद, कुसुम धीमान, अनुराधा व कश्मीर सिंह को सचिव तथा नारायण दास और अशोक शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *