किन्नौर : हिमाचल के किन्नौर में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी अनुसार शनिवार की दोपहर करीब 12:11 बजे किन्नौर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके आने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान का कोई समाचार नही है।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 आंकी गई। इसका केंद्र किन्नौर की पहाड़ियों में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि, किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।