बिलासपुर : एशियन गेम्स में रजत पदक जीतकर लौटी हिमाचल की 2 बेटियां, किया सम्मानित

बिलासपुर : एशियन गेम्स में रजत पदक जीतकर लौटी हिमाचल की 2 बेटियां, किया सम्मानित

बिलासपुर : एशियन गेम्स में रजत पदक जीतकर लौटी हिमाचल की 2 बेटियां, किया सम्मानित

बिलासपुर : जकार्ता में संपन्न हुई 18वीं एशियाड खेलों में कबड्डी में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की महिला कबड्डी टीम की 2 प्रमुख खिलाड़ियों प्रियंका नेगी व कविता ठाकुर का बिलासपुर पहुंचने पर कबड्डी संघ, खेल प्रेमियों व प्रशासन ने शानदार स्वागत किया। इस समारोह का आयोजन पुलिस विभाग व कबड्डी संघ ने संयुक्त रूप से किया।

परिधि गृह बिलासपुर में हुए इस स्वागत समारोह में डी.सी. बिलासपुर विवेक भाटिया व एस.पी. बिलासपुर अशोक कुमार ने इन दोनों स्टार खिलाडिय़ों को हिमाचली टोपी, शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इन खिलाडिय़ों के साथ बिलासपुर निवासी अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी अम्पायर कृष्ण लाल ठाकुर भी परिधि गृह पहुंचे। उन्हें भी डी.सी. व एस.पी. बिलासपुर ने हिमाचली टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया जबकि इस टीम की तीसरी हिमाचली खिलाड़ी शिलाई  (सिरमौर) निवासी रितू नेगी किसी कारणवश इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सकीं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *