बिलासपुर : सड़क पर पलटी कार, 7 महिलाएं घायल व एक की हालत गंभीर

बिलासपुर : जिला बिलासपुर के एनएच मार्ग-205 चंडीगढ़-मनाली पर कैंचीमोड़ के पास बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसमें 7 महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के वक्त जीप में करीब 8 लोग सवार थे। हादसे के बाद जीप का ड्राइवर फरार है। सूचना के मुताबिक सभी महिलाएं रामशहर के दिग्गल से लड़की की शादी के बाद मिलनी के लिए नयना देवी स्थित लड़के के घर जा रही थी।

सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट लाया गया। जहां पर बिमला देवी पत्नी शंकर और अन्य दो महिलाओं को एफआरयु नालागढ़ रैफर किया गया है। जबकि अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल के लिए नालागढ़ भेजा गया है। बिमला देवी के सिर पर गहरी चोट लगी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे के कारणों की शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी स्वारघाट संजय कुमार ने की है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *