राजधानी शिमला में पानी के सैम्पल फेल, एडवाइजरी जारी

“जल संरक्षण” पर विधायकों के लिए कार्यशाला

  • पीटर हॉफ शिमला में “जल संरक्षण” विषय पर विधान सभा सचिवालय द्वारा कल आयोजित होगी कार्यशाला, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि, विधान सभा अध्यक्ष करेंगे अध्यक्षता, नेता कांग्रेस विधायक दल होंगे विशिष्ट अतिथि।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय द्वारा कल “जल संरक्षण” विषय पर विधायकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल करेंगे जबकि कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री विशिष्ट अतिथि होंगे। विश्व आज कई जटिल समस्याओं से जूझ रहा है। जल संकट आज की सबसे बड़ी समस्या है। जल का कैसे संवर्धन किया जाये, जल को कैसे संरक्षित किया जाये? इस विषय की जानकारी हासिल करने के लिए विधायकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है ताकि विधायक इस कार्यशाला में “जल संरक्षण” के तौर-तरीके व विधि समझ सकें तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सभी को इससे अवगत करवा सकें तथा इसके लिए आवश्यकतानुसार नीति निर्माण कर सकें।

इस कार्यशाला को सम्बोधित करने के लिए विशेष रूप से दो वक्ताओं डॉ. राजेन्द्र सिंह वाटर मैन ऑफ इंडिया जो मैगासैसे पुरस्कार से भी सम्मानित है तथा नरेन्द्र चुग्ग जो महाराष्ट्रा जल बिरादरी के प्रधान हैं को आमंत्रित किया गया है। डॉ. राजेन्द्र सिंह “जल संरक्षण” विषय पर अपना ज्ञान बांटने के लिए विश्व के कई देशों का भ्रमण कर चुके हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *