मनुष्य योनि में जन्म लेने के साथ मिलने वाला प्रत्येक अधिकार ‘मानवाधिकार’ का श्रेणी में आता है। संविधान में बनाये गये अधिकारों से कहीं बढ़कर महत्व ‘मानवाधिकारों’ का माना जा सकता है। कारण यह कि ये ऐसे अधिकार है जो सीधे सीधे प्रकृति से संबंध रखते है। मसलन जीने का अधिकार, कोई कानून सम्मत अधिकार नहीं, वरन समाज के हर वर्ग को प्रकृति द्वारा समान रूप से प्रदान किया गया है। दूसरे रूप में हम यह भी कह सकते हैं कि प्रकृति के अलावा मनुष्यों द्वारा बनाये गये विधि सम्मत कानून का भी यही कर्तव्य है कि वह ‘मानवाधिकारों’ की रक्षा करें। हम यह देखते हैं कि हमारे सांस्कृतिक सभ्यता वाले देश में प्रतिदिन हजारों कन्या भ्रूण हत्या की घटनाएं हमारी संस्कृति को शर्मसार करती रही है। इतना ही नहीं इस मानवीय समाज को रचने वाली महिलाएं भी लाखों की संख्या में दहेज की बलि चढ़ायी जाती रही हैं। महिलाओं के यौन शोषण मामलों में वृद्धि के साथ ही साथ कम उम्र की बालिकाओं को समय से पूर्व अवैध मातृत्व के कारण आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ रहा है। इतना कुछ होने के बाद भी हम ‘मानवाधिकार’ कानून की दुहाई देते नहीं थक रहे हैं। सच्चाई की धरातल पर खड़े हम ऐसे ही अपराधों पर नियंत्रण के लिए ‘मानवाधिकार’ के रक्षकों से केवल गुहार ही लगा पा रहे हैं।
मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के नियम कानून के बारे में लोग जानकारी हों। लोग अपने मानव अधिकारों को जान सकें और इस विषय में जागरूक बन सकें, ताकि मानवाधिकार के हनन पर रोक लगे। ‘मानवाधिकारों’ की सबसे बड़ी समस्या यह है कि इसका हनन राजनैतिक कारणों के अतिरिक्त धार्मिक मुद्दों पर भी किया जा रहा है। धर्म एक ऐसा मार्ग है जो प्रत्येक जाति वर्ग को प्रेम और स्नेह से रहना सिखाता है।
आज के परिप्रेक्ष्य में ‘मानवाधिकार’ और उसकी रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनकर सार्वभौमिक सत्यता को जन्म दे रहा है। मानव समाज के प्रत्येक सदस्य को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा दिया गया यह अधिकार अब अपने ही संरक्षण के लिए हम सभी से सहयोग की अपील करता दिखायी पड़ रहा है। समयांतर के दृष्टिकोण से ‘मानवाधिकारों’ का सम्मान एक गंभीर चिंतन का विषय बना हुआ है। भारतवर्ष के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अभाव अभी भी हमें देखने को मिलता है। यही कारण है कि लोग शिक्षित न होने के कारण ‘मानवाधिकारों’ के हनन किये जाने पर उसका विरोध भी नहीं कर पा रहे हैं। अक्षर ज्ञान का अभाव ग्राम्यजनों को अधिकारों से अवगत भी नहीं होने दे रहा है। समय-समय पर ‘मानवाधिकारों’ की सुरक्षा के लिए प्रयास किये जाते रहे हैं। इसी तारतम्य में सन् 1975 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव पारित कर किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की निंदा करते हुए उसे अमानवीय करार दिया गया। सन् 1993 से 2003 तक के दशक को इसी कारण नस्लवाद विरोध दशक के रूप में मनाने का निर्णय भी लिया गया।

‘मानवाधिकार’ संबंधी घोषणाओं को जमीनी सच्चाईयों में बदलना होगा
महिला अधिकारों के संरक्षण को तव्वजो देते हुए सन् 1993 में एक प्रस्ताव के माध्यम से उन्हें मजबूती दी गयी। शिशु अधिकारों को बल प्रदान करने के लिए सन् 1959 तथा सन् 1989 में विशेष प्रबंध बनाये गये। जिसमें विशेष रूप से शिशु के जीवन यापन के अधिकार से लेकर उसके संरक्षण के अधिकार तक की विस्तृत चर्चा की गयी। इसी प्रकार अल्प संख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए भी महासभा ने समय-समय पर चिंतन किया है। ‘मानवाधिकार’ संबंधी घोषणाओं को जमीनी सच्चाईयों में बदलना होगा। जिससे ऐसी घोषणाएं महज दस्तावेजी बनकर न रह जाये। शायद इन्हीं सब बातों में ‘मानवाधिकार’ दिवस की सार्थकता भी निहित है। हमारे देश की सरकार ‘मानवाधिकार’ को लेकर सजग है, किंतु इस सजगता में और अधिक धार लाने की जरूरत है।
Pages: 1 2
Sep 21, 2016 - 04:57 PM
हमे और हमारे इस संगठन मे कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा
तुरन्त सुझाव दें ताकि समाज मे पनप रहे भ्रष्टाचार को समाप्तिकरण कर सके हमारी संगठनों के सदस्य
Sep 25, 2016 - 11:10 PM
Sir i am a teacher I want to know is there any relaxation in working hour of that lady who has small kid below five six month because we have only 135days maternity leave. Please help me sir
Nov 08, 2016 - 05:29 PM
बहुत आच्छा हे। पुस्तक
अपना अधिकार जानाकारी हुआ।
मे बहुत खुश हू जी कि आपना लिखा ।कोई
Nov 10, 2016 - 01:39 AM
Mai yae Khana chata hu ki Jo humare smj mai Jo ladkiya hai shadi Kay bad unko Kisi cheez kay leya tang kayu Kiya jata hai Kya vo kisi ki beti nhi hai bs mai itna chata hu ki ladkiyo ki izt ki Jay or unka sman Kiya jay
Nov 17, 2016 - 08:34 AM
बहुत ही अच्छी जानकारी मिली , लेकिन इसके साथ साथ मानवाधिकार हनन की शिकायत आयोग मे कैसे कर सकते हैं की जानकारी उदाहरण स्वरूप दी जाए तो और भी अच्छा रहेगा !
Nov 22, 2016 - 02:54 PM
I need your help plz help me
Dec 10, 2016 - 09:11 AM
बहुत ही सार गर्भित जानकारी दी गई है।
धन्यवाद।
पढ़कर ज्ञान बढ़ा।
Dec 10, 2016 - 08:53 PM
धन्यवाद सर जी।
Dec 13, 2016 - 07:27 AM
आपकी जानकरी बहुत अछी लगी हे आपको बहुत बहुत धन्यवाद यदि कोई वरिष्ट अधिकारी मानवाधिकर का दूर अपयोग करता हे तो उसकी शिकायत कहा और कैसे करे ये और उस पर कितने दिनों में कार्यवाही हो सकती हे और उसके लिए क्या क्या सबूत की आवश्यकता होती हे शिकायतकर्ता को कृपया कर के बताए
Dec 17, 2016 - 10:49 PM
National human rights ko apna what’s app complaint number launch krna chahiye jisse lo aasani se apni complaint pahucha sake
Dec 31, 2016 - 05:58 AM
सर जैसे कि अर्ध सैनिक बलों में आपतकाल स्थिति ना होने पर जवानों से कितनी कितनी ड्यूटी ले सकते हैं और जैसे कि अर्ध सैनिक बलों में कुछ जवान अधिकारियों के खास हो जाते हैं और कोई ड्यूटी भी नहीं देते वह रजिस्टर मैं भी उनकी कोई ड्यूटी भी नहीं दी जाती है अगर कोई जवान शिकायत करता है तो उसके खिलाफ सभी अधिकारी मोर्चा संभाल लेते हैं उसके साथ सभी अधिकारी मानसिक रुप से परेशान करते हैं टाइम से छुट्टी नहीं दे पाते और सभी जितने भी कोर्स हैं उसमें उसी को डालते रहता है सर इसके लिए कोई कानून या कोई अधिकार है
Jan 01, 2017 - 10:33 PM
I want to join you
Jan 02, 2017 - 06:50 PM
क्या कोई भी आम नागरिक अपने राज्य के मुख्यमंत्री या देश के प्रधानमंत्री से मिल सकता है ? यदि हाॅ तो कैसे?
Jan 10, 2017 - 11:17 AM
Bhut achhi jankari mili . main chahta hu Ki is I prakar se aao gyanwardhan karte rahe. Thank you
Apr 27, 2017 - 12:31 PM
बहुत महत्वपूर्ण जानकारी दी है आपने