शिमला: संजौली में 6 ग्राम चिट्टे के साथ 39 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

शिमला:जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना संजौली की टीम ने चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 17 नंवबर को पुलिस थाना संजौली की टीम गश्त एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिए क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अमित चौहान नामक व्यक्ति चंडीगढ़ से चिट्टा लेकर शिमला वापस आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र में आरोपी की गाड़ी को रोककर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से लगभग 6 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

इस मामले में आरोपी अमित चौहान (39 वर्ष), निवासी लोअर समिट्री, शिमला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसका 3 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया है।

पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, तथा मामले में आगामी जाँच जारी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed