शिमला: शोघी में बस से तलाशी के दौरान 27 ग्राम चिट्टे के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार
शिमला: शोघी में बस से तलाशी के दौरान 27 ग्राम चिट्टे के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार
शिमला : शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की टीम पुलिस चौकी शोघी के समीप नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चेकिंग के लिए एक बस को रोका गया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बस की तलाशी लेने पर बस में सवार संदीप पुत्र ओम प्रकाश, उम्र 21 वर्ष, निवासी तहसील रामपुर, जिला शिमला के कब्जे से 27 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
इस बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना शोघी में FIR No. 256/2026 दिनांक 17.11.2026 के तहत धारा 21 ND&PS Act में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर चिट्टे के स्रोत तथा इससे जुड़े सप्लाई नेटवर्क के संबंध में गहन अन्वेषण किया जा रहा है।