ताज़ा समाचार

शिमला : कांग्रेस दिल्ली महारैली से जाएंगे 15 हजार से अधिक कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को साैंपी जिम्मेदारी

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में हिमाचल प्रदेश से 15 हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ता “वोट बचाओ -देश बचाओ” महारैली में भाग लेंगे। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं, पीसीसी के सभी पदाधिकारियों जिला व ब्लॉक अध्यक्षों अग्रणी संगठनो व विभागों के पदाधिकारियों से इस महारैली में पार्टी कार्यकर्ताओं की सुव्यवस्थित ढंग से उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के जिन भी पदाधिकारियों को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय की जिम्मेवारी दी गई है उस मे कोई भी कोताही नहीं होनी चाहिए।
विनय कुमार ने आज पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल इस महारैली की व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि 1 नवंबर को  होने वाली इस महारैली के लिये लोगों को लाने ले जाने की व्यवस्था की भी जानकारी लेते हुए कहा कि हिमाचल से जाने वाले पार्टी के सभी लोग प्रदेश की पारंपरिक भेष भूषा में आये, जिससे इस महारैली में प्रदेश की भारी उपस्थिति दर्ज हो सके।
——— 
 प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने दिल्ली की महारैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को लाने ले जाने की व्यवस्था के लिए पार्टी प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। उन्होंने कहा है कि पार्टी के सभी लोग 31 अक्टूबर को  दिल्ली के लिये रवाना हो जाएंगे। 1 नवंबर की सुबह सभी लोग मंडी हाउस हिमाचल भवन के बाहर एकत्रित होकर 10 बजे हाथों में बैनर लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में रामलीला मैदान की ओर कूच करेंगे।
ज़िंटा ने कहा कि प्रदेश से जितने भी लोग इस महारैली में भाग लेने जाएंगे या जाना चाहते हो वह सब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कनेक्ट सेंटर शिमला से सपर्क कर सकते है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed