बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से जेबीटी (जूनियर बेसिक टीचर) भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेशभर में कुल 600 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जिला बिलासपुर के लिए चयनित 34 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन आगामी 16 अक्तूबर को उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, जिला बिलासपुर के कार्यालय में किया जाएगा।
इस बारे जानकारी देते हुए उप निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारंभिक) अरुण गौतम ने बताया कि जिला के सभी चयनित अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को प्रातः 10:30 बजे कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए कार्यालय स्तर पर एक विशेष समिति का गठन किया गया है।














