हिमाचल: सत्ती बने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष

यूपीए के शासनकाल में कांग्रेस नेताओं ने देश को लूटा : सत्ती

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि अगस्टा वैस्टलैंड हैलिकॉप्टर सौदे के रिश्वत मामले में इटली की अदालत द्वारा सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह व कांग्रेस के अन्य नेताओं के नाम आने से यह स्पष्ट हो गया है कि यूपीए के शासनकाल में कांग्रेस नेताओं ने देश को दोनो हाथों से जमकर लूटा। भ्रष्टाचार के इस दौर में जिसको जहां मौका मिल रहा था वही अपने लिए पैसा बनाने के खेल में लगा हुआ था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2010 में 12 हैलिकॉप्टर खरीदने के लिए इटली की कम्पनी के साथ 3600 करोड़ रू. की डील की गई थी। कैग ने वर्ष 2013 में अपनी रिपोर्ट में इसकी कीमतों को लेकर प्रश्न चिन्ह खड़े किए थे। इस सौदे में हुए भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते इटली की अदालत में केस चला और वहां इस कम्पनी के अधिकारियों को सजा भी हुई है। अपने फैंसले में जहां अदालत ने अधिकारियों को सजा दी है वहीं यह भी कहा है कि इस सौदे के लिए भारत में लगभग 125-150 करोड़ रू. की रिश्वत दी गई थी। इसी फैंसले में उन्होनें पूर्व प्रधानमंत्री  मनमोहन सिंह व यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी का भी जिक्र किया है जिन्होनें इस सौदे को अंतिम रूप देने की लॉबिंग की थी।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *