इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला की हिमाद्री बनी अंडर 11 चैंपियन
इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला की हिमाद्री बनी अंडर 11 चैंपियन
शिमला : जिला टेबल टैनिस प्रतियोगिता मंगलवार को इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कियों के अंडर 11 वर्ग के फाइनल में इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला की हिमाद्री ने वैदेही को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पूर्व सैमीफाइनल मुकाबलों में हिमादरी ने आव्या ठाकुर को 3-1 से हराया था, जबकि वैदेही ने वराण्य को 3-1 से हराया था। इससे पूर्व सुबह खेले गए इस वर्ग के क्वाटर फाइनल में हिमाद्री ने वैरवी आनंद को 3-0, आव्या ठाकुर ने क्षितिजा को 3-0 और वराण्य ने रव्या चौहान को 3-0 से हराया था। लडक़ों के अंडर-11 वर्ग के सैमीफाइनल में सार्थक आनंद ने पृथ्वेश नंदा को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पूर्व इस वर्ग के क्वाटर फाइनल मुकाबलों में सार्थक आनंद ने दक्ष ठाकुर को 3-0 से, पृथ्वेश नंदा ने कविश मैहता को 3-1 से, आयांश ने शास्वत को 3-1 से और आगमवीर ने रियान को 3-1 से हराया था। इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर शिमला जिला टेबल टैनिस प्रतियोगिता के सचिव अभय लखनपाल, अकलेश सैणी, सुदीप महाजन, जसवंत गांगटा, सोमनाथ प्रामनिक उपस्थित रहे।