आपदा से प्रभावित सभी लोगों की एक समान मदद की जाए – प्रतिभा सिंह

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रतिभा सिंह ने अधिकारियों को  निर्देश दिए हैं कि भारी बारिश व बाढ़ से प्रभावित लोगों की बगैर किसी भेदभाव से पूरी मदद की जाए। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित सभी लोगों की एक समान मदद की जानी चाहिए।

सुंदरनगर में देर सायं सुंदरनगर ब्लॉक अधिकारियों के साथ बाढ़ से प्रभाभित लोगों को राहत व पुनर्वास कार्यो की समीक्षा बैठक की करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के राहत व पुनर्वास कार्यो का पूरा लाभ प्रभावित लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नुकसान का आंकलन ठीक ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से नुकसान के आंकलन पर अपनी पूरी नज़र रखने को कहा।उन्होंने अधिकारियों से इस आपदा में हुए नुकसान की  पूरी रिपोर्ट ली। 

सुंदरनगर के उप मंडल अधिकारी अमर नेगी  व अन्य विभागों के अधिकारियों ने ब्लॉक में हुए नुकसान की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से राहत व पुननिर्माण कार्यो को अंजाम करने में जुटा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक हफ्ते के अंदर सड़कों व अन्य को पूरी तरह से बहाल करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जायेगी।

प्रतिभा सिंह ने मनरेगा के कार्य दिवस बढ़ाने के अधिकाररियों के प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि वह इस मामले को  सरकार के समक्ष रखेगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत होने वाले राहत कार्यो की सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने ग्रामीण संपर्क सड़कों को जल्द बहाल करने व जिन लोगों के घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं  उन्हें हर प्रकार की सहायता देने का अधिकारियों को  निर्देश दिया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed