भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बस दुर्घटना पर किया गहरा शोक व्यक्त
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बस दुर्घटना पर किया गहरा शोक व्यक्त
शिमला : दुर्घटनाग्रस्त पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, सांसद सुरेश कश्यप, कंगना रनौत, राजीव भारद्वाज, हर्ष महाजन, इंदु गोस्वामी, महामंत्री सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल, पायल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जमवाल, सुरेश चंदेल, राकेश जमवाल, विपिन परमार, कर्ण नंदा, स्वदेश ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरकार एवं भाजपा का पूर्ण संगठन इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।