वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा व गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी – DC किरण भड़ाना

किन्नौर: वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आज अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर केलांग में आयोजित कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद किया और उनके अनुभव, विचार एवं सुझाव सुने।

वरिष्ठ नागरिकों का जीवन अनुभव और ज्ञान हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है ।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा आवश्यक जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।

आइए, हम सभी अपने वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को और मजबूत करें तथा उन्हें समाज में सम्मानजनक एवं गरिमापूर्ण स्थान प्रदान करें।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed