सोलन: पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा नवीं व ग्याहरवीं में प्रवेश के लिए निःशुल्क चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर से बढ़ाकर अब 15 अक्तूबर, 2026 कर दी गई है।
यह जानकारी पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के प्राचार्य कृष्ण यादव ने दी।
उन्होंने कहा कि चयन परीक्षा 10 अप्रैल, 2027 को सम्बन्धित परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की जाएगी।
मण्डी: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पंडोह, जिला मंडी में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली प्रवेश चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रशासनिक कारणों के चलते आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी गई है।
विद्यालय की ओर से जारी प्रवेश सूचना के अनुसार प्रवेश चयन परीक्षा 10 अप्रैल, 2027 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।
कक्षा ग्यारहवीं के लिए
अभ्यर्थी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में मंडी जिला, हिमाचल प्रदेश के किसी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी विद्यालय में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 1 जून, 2010 से 31 जुलाई, 2012 के बीच हुआ होना चाहिए।
इसी प्रकार, कक्षा नौवीं की प्रवेश चयन परीक्षा-2027 के लिए अभ्यर्थी का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में मंडी जिला के किसी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी विद्यालय में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत होना तथा मंडी जिला का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। अभ्यर्थी का जन्म 1 मई, 2012 से 31 जुलाई, 2014 के बीच हुआ होना चाहिए।
प्रवेश परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एवं अभिभावक 01905-282046 अथवा 9805319303 पर किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विद्यालय प्रशासन ने मंडी जिला के पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठा सकें।
कुल्लू: जवाहर नवोदय विद्यालय, बंदरोल, कुल्लू में कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक
कुल्लू : जवाहर नवोदय विद्यालय, बंदरोल, कुल्लू में कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर अब 15 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है।
प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय कुल्लू प्रताप सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि जिला कुल्लू के जो अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला करवाना चाहते हैं और जिनके बच्चे अभी कक्षा 8वीं या 10वीं में पढ़ रहे हैं, वे इस बढ़ी हुई समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रवेश के लिए नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा। आयु पात्रता के अनुसार, कक्षा 9वीं के लिए आवेदक का जन्म 01 जून 2010 से 31 जुलाई 2014 के बीच और कक्षा 11वीं के लिए 01 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होना अनिवार्य है।
इच्छुक अभ्यर्थी कक्षा 9वीं के लिए https://cbseitms.nic.in और कक्षा 11वीं के लिए https://cbseitms.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय की वेबसाइट, स्वयं स्कूल परिसर या फोन नंबर 9418538510 पर संपर्क किया जा सकता है।