बिलासपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 6 अक्तूबर को जिला बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था तथा मानव सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा जारी की है।
जारी आदेश के अनुसार जिला बिलासपुर में 4 अक्तूबरसे 6 अक्तूबर सायं 5 बजे तक तक किसी भी प्रकार के ड्रोन, पैराग्लाइडर एवं पैरासेलिंग के उड़ान/संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही इस अवधि के दौरान अस्त्र-शस्त्र, गोला-बारूद, दूर से मार करने वाले हथियार, तेजधार हथियार अथवा अन्य ऐसे हथियार लेकर चलने पर भी प्रतिबंध रहेगा, जिनसे कानून एवं व्यवस्था तथा मानव सुरक्षा प्रभावित होने की संभावना हो।












