विभिन्न विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी 31 तक कर सकते हैं आवेदन
हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) की कार्य प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए आयोग में विभिन्न श्रेणियों के 15 पद सेकंडमेंट आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों एवं स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारी पात्र हांेगे।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि आयोग में पीए, सीनियर असिस्टेंट, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर और जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर का एक-एक पद तथा जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 11 पद भरे जाएंगे।
डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए पात्र कर्मचारी निर्धारित प्रपत्र पर अपने-अपने विभागों के उचित माध्यम से 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर भी उपलब्ध करवाई जा रही है।