भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, डॉ. सतीश शर्मा बने प्रदेश संयोजक
भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, डॉ. सतीश शर्मा बने प्रदेश संयोजक
प्रो. रविन्द्र ठाकुर को प्रदेश सह-समन्वयक की जिम्मेदारी, संकुल सह-समन्वयक भी नियुक्त
शिमला: भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
अधिसूचना के अनुसार बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. रविन्द्र ठाकुर को नई जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश प्रकोष्ठ संकुल सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के वर्तमान प्रदेश सह-संयोजक डॉ. सतीश शर्मा को प्रो. रविन्द्र कुमार के स्थान पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दोनों पदाधिकारियों को नई संगठनात्मक जिम्मेदारियां प्रदान करते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने को कहा है।
नई नियुक्तियां इस प्रकार हैं—
प्रो. रविन्द्र ठाकुर — प्रदेश प्रकोष्ठ संकुल सह-समन्वयक
डॉ. सतीश शर्मा — प्रदेश संयोजक, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ
दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।