राष्ट्रपति के लाहौल दौरे के लिए प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा

किन्नौर: राष्ट्रपति के प्रस्तावित लाहौल दौरे के मद्देनज़र आज उपायुक्त कार्यालय, केलांग में जिला प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, वीवीआईपी रूट, स्वागत एवं प्रोटोकॉल, अटल टनल उत्तर पोर्टल पर व्यवस्थाएं, मेडिकल सुविधाएं, आवास एवं भोजन, मीडिया प्रबंधन तथा आपातकालीन एवं वैकल्पिक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं पुख्ता तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed