सुंदरनगर: वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि उपमंडल सुंदरनगर के अंतर्गत 29 सितंबर को बीबीएमबी कॉलोनी, सुंदरनगर में निर्धारित वाहन पासिंग की तिथि में बदलाव किया गया है। अब संबंधित वाहनों की पासिंग 30 सितंबर को पूर्व निर्धारित समय एवं स्थान पर ही आयोजित की जाएगी।
एसडीएम अमर नेगी ने वाहन मालिकों से आग्रह किया है कि वे संशोधित तिथि के अनुसार अपने वाहनों को पासिंग के लिए निर्धारित स्थान पर लेकर उपस्थित हों। उन्होंने बताया कि वाहन पासिंग के स्थान और समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। केवल 29 सितंबर को निर्धारित पासिंग की तिथि को बदलकर 30 सितंबर, 2026 किया गया है।
उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की कि वे संशोधित तिथि का ध्यान रखते हुए निर्धारित समय पर वाहन पासिंग प्रक्रिया में भाग लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।