प्रदेश में संगठन और सरकार पूरे तालमेल से कार्य कर रही है – रजनी पाटिल

शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा है कि प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। पार्टी पदाधिकारियों को मैदान में डटने, कार्यकर्तओं के साथ पूरे तालमेल के साथ सीधा संवाद रखने को कहा गया है। 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज पत्रकार वार्ता में रजनी पाटिल ने बताया कि उन्होंने पिछले कल और आज पीसीसी,जिला अध्यक्षों व पार्टी मीडिया के पदाधिकारियों व पार्टी के अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर उनके कामकाज की समीक्षा की। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर आपसी चर्चा की गई। साफ कर दिया गया है कि जो पदाधिकारी संगठन के कामकाज को किसी भी कारणवश उपयुक्त समय नही दे पा रहें है उनकी जगह नए ऊर्जावान कार्यकर्तओं को शामिल किया जाए। जिला प्रभारियों को नियमित तौर पर अपने अपने जिला में दौरा कर बैठकों में शामिल होने को कहा गया है। जिस ब्लॉक में अभी तक पूरी कमेटियां नही बनी है,उसे जल्द बनाया जाए।

रजनी पाटिल ने कहा कि प्रदेश में संगठन और सरकार पूरे तालमेल से कार्य कर रही है।

रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने देश मे युवा संवाद,छात्रों की गूंज का देशव्यापी कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम में देश के युवाओं ,छात्रों का बहुत बड़ा समर्थन  कांग्रेस को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी छात्रों की गूंज कार्यक्रम शुरू किया  गया है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता छात्रों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहें है। देश मे पेपर लीक होना बहुत ही गंभीर और चिंता का विषय है। यह देश के युवाओं, छात्रों के भविष्य के प्रति केंद्र की भाजपा सरकार की बहुत बडी लापरवाही है। इस लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस देश के लोगों के साथ खड़ी है।

रजनी पाटिल ने कहा कि देश का चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर एक एजेंट के तौर पर कार्य कर रहा है। आज  चुनाव आयोग की निष्पक्षता संदेह के घेरे में आ गई है। इसका पूरा खुलासा निष्पक्ष मीडिया में हो चुका है। भाजपा आयोग का बचाव कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति पर राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए इसका विरोध किया था। उनके कार्यकाल में जिन भी प्रदेशों में चुनाब हुए है वह सब अब वह सब संदेह के घेरे में है। इस दौरान वोट चोरी के साथ साथ सरकारों की भी चोरी की गई।देश के 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं को उनके अधिकार से बंचित कर दिया गया। 

कांग्रेस लोकतंत्र में  भाजपा के वोट चोरी को भी जनता के बीच ले जा रही है। उन्होंने कहा कि देश मे अब माहौल बदल रहा है। लोग भाजपा की तानाशाही से परेशान हो गए है। उन्होंने बताया कि

28 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस भाजपा के वोट चोरी,मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी,वोट चोरी, एस आई आर के विरोध में धरने प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से तुरंत बर्खास्त कर उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। 

रजनी पाटिल ने  मोदी सरकार पर अमेरिका के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीआई, ऑन लाइन पेमेंट करने पर अतिरिक्त शुल्क देश के आम व गरीब लोगों की जेब पर डाका डालना जैसा  है। डिजीटल करंसी को बढ़वा देने डिजिटल इंडिया की बात करने वाले प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में भारी अंतर अब देश के सामने आ चुका है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed